कौशाम्बी के प्रभारी मंत्री का लेहदरी पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जनपद आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

कौशाम्बी,

कौशाम्बी के प्रभारी मंत्री का लेहदरी पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जनपद आगमन पर किया गया भव्य स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पावन होली पर्व के पूर्व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लखनऊ में डीबीटी के माध्यम से रुपया 1890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण व उज्ज्वला उपहार प्रस्तावित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रभारी मंत्री कौशाम्बी दिनेश प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लेहदरी पुल पर स्वागत किया।

प्रभारी मंत्री ने जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के पश्चात नगर पंचायत कड़ाधाम स्थित सिद्ध पीठ मंदिर शीतला धाम में दर्शन किया, दर्शन कर जनपद वासियों के सुख समृद्धि हेतु कामना की।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,पूर्व विधायक, कॉपरेटिव के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी, मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor