कौशाम्बी,
सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के सबसे प्रतापी राजा थे:जसवंत सिंह सैनी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा व नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चपरी आम एवं मूरतगंज मरधरा अशरफपुर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती मनाई गई,सभी कार्यक्रम स्थलों पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शामिल होकर छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विधानसभा चायल के ग्राम पंचायत मरधरा, अशरफपुर मूरतगंज में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की उपस्थित में सकुशल संपन्न हुआ। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यातिथि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बारे में विस्तार से बताया व छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे, उनका राजकाल 269 ईसा पूर्व से 232 प्राचीन भारत में था सम्राट अशोक ने बार बार घोषणा की कि वह धर्म को ईमानदारी, सच्चाई, करुणा, दया, परोपकार, अहिंसा,सभी के प्रति विचारशील,व्यवहार, थोड़ा पाप और बहुत सारे अच्छे कर्म अपव्यव न करना लालच न करना और जानवरों को चोट न पहुंचना जैसे सामाजिक नैतिक गुणों का ऊर्जावान अभ्यास समझता है।
उन्होंने धार्मिक पंथ या पूजा के किसी विशेष तरीके या किसी दार्शनिक सिद्धांत की बात नहीं की। उन्होंने बौद्ध धर्म के बारे में केवल अपने सह धर्मियों से बात की दूसरों से नहीं सभी धार्मिक संप्रदायों के प्रति उन्होंने सम्मान की नीति अपनाई और उन्हें अपने सिद्धांतों के अनुसार जीने की पूरी स्वतंत्रता की गारंटी दी।इस प्रकार तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक एवं कोऑपरेटिव के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सिराथू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, सहित सम्मानित जनता उपस्थित रही।