कौशाम्बी में पुलिस ने जुए की फड़ पर मारा छापा,बसपा नेता सहित 9 जुआरी अरेस्ट,78 हजार नगद,सोने की दो जंजीर और दो अंगूठी बरामद

कौशाम्बी,

पुलिस ने जुए की फड़ पर मारा छापा,बसपा नेता सहित 9 जुआरी अरेस्ट,78 हजार नगद,सोने की दो जंजीर और दो अंगूठी बरामद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कई महीनों से एक घर में जुएं की फड़ चल रही थी। इस जुएं की फड़ में जनपद ही नही अन्य जनपदों के भी जुआरी आकर करोड़ों की हार जीत का दांव लगाया करते थे। पुलिस ने रविवार को मुखबिरों की सूचना पर छापेमारी कर एक बसपा नेता सहित 9 जुआरियों को अरेस्ट किया है,पुलिस ने जुआरियों के पास से 78 हजार रुपए नगद, सोने की दो जंजीर और दो अंगूठी बरामद किया है।पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर रही है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय का है जहा बसपा नेता राजू गौतम के घर पर बीते कई महीनों से जुएं की फड़ चल रही थी। इस जुएं कि फड़ में जनपद ही नही अन्य जनपदों के भी जुआरी आकर करोड़ों की हार जीत की दांव लगाया करते थे। सैनी कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिरों की सूचना पर छापेमारी कर बसपा नेता राजू गौतम सहित सहित 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जुएं की फड़ से 78020 रूपये नकद, 2 सोने की चैन व 2 अंगूठी भी बरामद की। पुलिस ने सभी नौ जुआरियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिखा पढ़ी के बाद रविवार की शाम को जेल भेज दिया।

जुड़े की फड़ से इनकी हुई गिरफ्तारी…

1.राजकुमार यादव

2. ओंकार गौतम उर्फ राजू

3 .आदित्य सिंह पटेल

4.विवेक कुमार गुमा।उर्फ संजय

5.भोला यादव

6. सुनील कुमार पटेल

7. आफताब आलम

৪. रोहित सिंह

9. धीरेन्द्र कुमार अग्रहरि

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor