वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश,प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश,प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विगत 10 जनवरी 2026 को भाजपा सरकार के आदेश एवं प्रशासन द्वारा मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करा दिया गया था, इस घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1971 में माता अहिल्याबाई होलकर के द्वारा करवाया गया था।

इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया एवं डीएम डॉ अमित पाल के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि मणिकर्णिका घाट वाराणसी में गंगा नदी के तट पर स्थित एक प्रसिद्ध घाट है। इस घाट के आसपास की मंदिरों को सरकार के आदेश पर प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है,कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

जिला उपाध्यक्ष व मनरेगा कार्यक्रम को आर्डिनेटर मोहम्मद अकरम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर (1725-1795) मराठा साम्राज्य की एक महान और आदर्श शासिका थीं, जिन्होंने मालवा राज्य (इंदौर और महेश्वर) पर शासन किया,वह अपनी प्रजा-हितैषी नीतियों, धर्मपरायणता और भारत भर में मंदिर, घाट, कुएँ व धर्मशालाओं के निर्माण के लिए जानी जाती हैं, खासकर काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए, और उन्हें ‘लोकमाता’ और ‘पुण्यश्लोक’ के रूप में याद किया जाता है,और प्रशासन द्वारा उसे नष्ट कर दिया गया है,यह बहुत गलत हुआ है।

जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर को एक वीर योद्धा, दार्शनिक रानी और आदर्श शासक के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने समाज और धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष अदील जाफरी सम्मू,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,शशि मिश्रा,श्याम सिंह भदौरिया,ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव,प्रदीप सिंह पटेल,मोहम्मद मिजान,संगीता कोरी,विभा देवी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,राज राजपूत,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत, बिफई लाल,इंद्रपाल रैदास,राहुल यादव,रमेश यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor