डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई।

डीएम ने चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए सीएमओ से कहा कि शासन में पत्राचार कर मांग कर लिया जाय। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाय तथा नॉट रिर्पोटेड प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने आभा आई.डी. बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसवां, कड़ा व नेवादा में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सम्बन्धित बी.सी.पी.एम. का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

डीएम ने ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से एच.आर.पी. महिलाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाय। एच.आर.पी. महिलाओं की प्रतिदिन मॉनीटरिंग किया जाय। एम.एम.आर. एवं आई.एम.आर. को शून्य किया जाय। उन्होंने सीएमओ को एच.आर.पी. का एस.ओ.पी. बनाने के निर्देश दिए। उन्हांने आर.बी.एस.के. टीम से कहा कि गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाय कि वे आयरन/कैल्शियम की टेबलेट अवश्य खाएं।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी,सीएमओ डॉ. संजय कुमार एवं सी.एम.एस. डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor