कौशाम्बी: नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ AI और रोबोटिक्स एग्जीबिशन,बच्चों ने नई-नई तकनीक इस्तेमाल कर बनाए विभिन्न प्रकार के मॉडल,
दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी ( AI) और रोबोटिक्स आज आधुनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। मोबाइल ऐप से लेकर अस्पतालों और कारखानों तक, ये तकनीकें काम को तेज, सटीक और सरल बना रही हैं। मशीनें अब केवल आदेश मानने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सीखने और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित कर रही हैं।
जहाँ एक ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएँ खोल रही है, वहीं दूसरी ओर रोजगार, गोपनीयता और नैतिकता से जुड़े प्रश्न भी खड़े कर रही है। तकनीक का उद्देश्य मानव को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसकी क्षमता को बढ़ाना होना चाहिए।आवश्यक है कि AI और रोबोटिक्स का विकास मानव-कल्याण के मूल सिद्धांतों के साथ हो। सही नीति, जागरूकता और जिम्मेदार उपयोग ही इस तकनीकी क्रांति को समाज के लिए वरदान बना सकता है।
इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ पिछले वर्ष 2025 में किया गया था और कक्षा एक से ही बच्चों को इसकी शिक्षा दी जाती रही है और रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक पर आधारित एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने नई-नई तकनीक इस्तेमाल कर विभिन्न प्रकार के मॉडल का संरचना किया।जिसमें स्मार्ट रडार मैनेजमेंट, रेन डिटेक्टर वेदर मॉनिटरिंग, स्मार्ट गार्डन, डिस्टेंस मेजरमेंट, ब्लाइंड स्टिक, एंटी टैंक माइन डिटेक्टर जैसे अन्य मॉडल अभिभावकों को पसंद आए
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ज्योति केसरवानी एवं डायरेक्टर अभिजीत कुमार ने रिबन काटकर तत्पश्चात मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के साइंस एवं रोबोटिक टीचर आलोक, विवेक, निधि, गौरव, रेहान, बंशी, अरुण के साथ प्रधानाचार्य ललित चौरसिया एवं अन्य सभी टीचर्स ने खूब मेहनत की और जिनकी प्रशंसा सभी अभिभावकों ने किया।।








