कौशाम्बी: सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही कार्य, समाज के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित: केशव प्रसाद मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान सयारा में आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी दीदियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है, वे नया मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं है। सभी पात्र लोगों को आवास की सुविधा से लाभान्वित, राशन कार्ड, शौचालय, सौभाग्य योजना के अन्तर्गत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, हर घर-नल से जल, उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन आदि योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दीदियां, लखपति दीदी बन रहीं है। प्रदेश में 03 करोड़ दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जनपद कौशाम्बी में 04 लाख 50 हजार दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सशक्त कर सकें। हर परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विकसित भारत,विकसित उ0प्र0 व विकसित परिवार बनाने का संकल्प लिया गया है। बजट 2026-27 में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है। शिक्षकों व रसोइयों को रू0-05 लाख तक का कैशलेश इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहें हैं। वंदेमातरम गीत का गायन अनिवार्य हो गया है। 370 को समाप्त कर दिया गया। 31 अक्टूबर को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सबको साथ में लेकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हुआ है। जन-धन योजना के अन्तर्गत देश में 60 करोड़ लोगों का खाता खोला गया। लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि हस्तान्तरित की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह पर विकसित भारत जी राम जी अधिनियम आ गया है, यह जल्द ही लागू हो जाएगा। जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना भी कराया जाएगा। नहरों में पानी आ रहा है। सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हो रही है। ट्रान्सफार्मर खराब होने पर निर्धारित समयावधि में ट्रान्सफार्मर बदल जा रहा है।
डिप्टी सीएम ने होली के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यकर्ताओ के साथ फूलों की होली खेली तथा सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, जनपद के प्रभारी अवधेश गुप्ता, दिलीप पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव व अजुहा शान्ती देवी, पूर्व विधायक, शिवमोहन मौर्य, जितेन्द्र सोनकर, चन्द्रदत्त शुक्ला, उदयन सिंह, प्रेम चन्द्र चौधरी, भोले शंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व पुष्पा, नीतू कनौजिया, ज्योति केसरवानी सहित अन्य गणतान्य व्यक्ति तथा डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी राजेश कुमार व सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।








