होली की बारात के दौरान सराय अकिल में हुए विवाद और पत्थरबाजी मामले में में 15 नामजद व 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कौशाम्बी: होली की बारात के दौरान सराय अकिल में हुए विवाद और पत्थरबाजी मामले में में 15 नामजद व 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार को साप्ताहिक होली के दौरान होली की बारात निकाली गई थी,इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने बारात पर मोबाइल आयल फेंक दिया,जिसके बाद शुरू हो गया और मारपीट शुरू हो गई,मारपीट के बाद एक गुट ने दूसरे पर पत्थरबाजी भी की,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,वायरल वीडियो के आधार पर और एसआई की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सराय अकिल थाना क्षेत्र में एक सप्ताह तक होली खेली जाती है,रविवार को होली के दौरान होलियारों ने बारात निकाली और कसाब में घूम रहे थे,जैसे ही बारात चिकवा मोहल्ला पहुंची तभी अचानक से एक गुट ने उनके ऊपर मोबाइल आयल फेंक दिया,जिसके बाद विवाद शुरू हो गया,विवाद बढ़ा तो मारपीट भी शुरू हो गई,मारपीट के बाद एक दूसरे पर पथराव भी किया गया,जिसके बाद पुलिस पहुंची और मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।

वही बवाल और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने एसआई सुरेश दुबे की तहरीर पर 15 नामजद व 12 से 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor