पीएम मोदी की AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कौशाम्बी के युवक को किया अरेस्ट

कौशाम्बी: पीएम मोदी की AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कौशाम्बी के युवक को किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के एक युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने देर रात उसके घर से अरेस्ट किया है,युवक कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है,जिस पर पीएम मोदी की AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप है,युवक पिछले कई साल से रायपुर छत्तीसगढ़ में रहता था और कुछ दिन पूर्व अपने पिता के पिंडदान के लिए कौशाम्बी आया हुआ था,जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम अरेस्ट कर साइबर क्राइम थाना ले आई और लिखापढ़ी कर उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

फेसबुक पर पीएम मोदी से जुड़ा कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है,जहा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कौशाम्बी जिले के विनोद तिवारी नाम के युवक को अरेस्ट किया है।युवक विनोद तिवारी महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव का रहने वाला है और लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रह रहा था।कुछ दिन पूर्व वह अपने पिता के पिंडदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कौशाम्बी आया था।

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में युवक उत्तर प्रदेश पहुंचा तो दिल्ली की सक्रिय हुई दिल्ली पुलिसंकी स्पेशल सेल की टीम ने देर रात उसे कौशाम्बी स्थित उसके घर से पकड़ लिया।विनोद तिवारी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर पीएम की छवि धूमिल करने का आरोप है।जांच में वीडियो को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को कौशाम्बी के विनोद तिवारी ने एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर अपलोड की थी। युवक को दिल्ली पुलिस अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।

वही छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने पिता के पिंडदान में शामिल होने उत्तर प्रदेश अपने घर जाने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट किए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर इसे भाजपा सरकार की खीझ बताई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor