कौशाम्बी: आम जनता की जीविका से खिलवाड़ कर रही भाजपा:संगीता कोरी,
यूपी में कौशाम्बी जिले में मंझनपुर विधानसभा के ग्राम समदा में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संगीता कोरी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चौपाल लगाकर मौजूद लोगों को बताया कि कैसे भाजपा सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर इस योजना को समाप्त करने के फिराक में है।
इस दौरान संगीता कोरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी रही है, कांग्रेस ने देश की महिलाओं के तमाम लाभकारी योजनाओं को संचालित किया जिससे उनकी जीविका मजबूती से चल सकेलेकिन आज भाजपा सरकार न महिलाओं को सुरक्षा दे पा रही है और न ही उनकी जीविका को चला पा रही है,वह केवल नाम बदलने का काम कर रही है।
जिला सचिव व कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया लेकिन वर्तमान सरकार ने योजनाओं का या नाम बदल दिया या उस योजना को बंद कर दिया। भाजपा सरकार हमेशा धर्म और जाति की राजनीत कर देश की जनता का ध्यान भटकाती है।
चौपाल में मुख्य रूप से मीना देवी,मालती देवी,प्रभा देवी, प्रेमा देवी,लालती देवी,नोखे लाल यादव,रामधनी यादव,मुकेश कुमार,अंजू देवी महारानी देवी,रामसुरेश सरोज ,विक्रम पासी आदि मौजूद रहे।








