डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक,कुछ आंगनबाड़ी केन्द्र न खुले पाए जाने पर जताई नाराजगी

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक,कुछ आंगनबाड़ी केन्द्र न खुले पाए जाने पर जताई नाराजगी,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में डीएम ने पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कुछ आंगनबाड़ी केन्द्र न खुले पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन अनुश्रवण कर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि जहॉ पर आंगनवाड़ी केन्द्र, सरकारी भवन में शिफ्ट कराया जाना सम्भव नहीं है, वहॉ पर आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने मुख्य सेविकाओं से सैम बच्चों की संख्या/पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराए जाने एवं उनका फॉलोअप की जानकारी प्राप्त करते हुए अपेक्षित कार्यवाही/प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ से कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने विगत माह में सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती न कराने वाले सी.डी.पी.ओ./मुख्य सेविकाओं का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि सैम/मैम बच्चों का चिन्हीकरण कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाय। शत-प्रतिशत होम विजिट एवं पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराया जाय।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी,सीएमओ डॉ0 संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor