कौशाम्बी: डॉ रिज़वी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी में मनाया गया फ्रेशर पार्टी का जश्न,
यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉक्टर रिजवी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी करारी में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी और 2026 का आयोजन किया गया । कॉलेज के चेयरमैन कर्रार हुसैन हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रथम वर्ष के छात्रों का उत्साह वर्धन करना और उन्हें कॉलेज परिवार से जोड़ना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रारंभ हुई।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत, नृत्य, मिस्टर एवं मिस फ्रेशर मिस यू एवं अन्य मनोरंजन प्रस्तुतियां हुई। कार्यक्रम में डायरेक्टर अनीस अफजल, रजिस्टर सरताज आलम एवं मनतसा हबीब ने नव प्रवेशित छात्रों को को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
डॉ रिज़वी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग से मिस्टर प्रेशर मोहित, मिस फ्रेशर सारा, मिस ईव श्वेता, और बेस्ट परफॉर्मेंस खुशी और फार्मेसी से मिस्टर फ्रेशर बाकर, मिस फ्रेशर अल्फिया बानो, मिस्टर ईव याकूब और शिक्षकों की पसंद सानिया जेहरा बनी।
डॉ रिज़वी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग की कल्चरल हेड श्वेता सोनकर के कार्यों की सराहना हुई। कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।








