कौशाम्बी: एडीएम (न्यायिक) ने भूमि विवाद से संबंधित 05 शिकायतों का मौके पर ही कराया त्वरित निस्तारण,
यूपी के कौशाम्बी एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश एवं एसडीएम चायल अरुण कुमार ने ग्राम मोहम्मदपुर असवा में कैंप आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 05 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया।
कैंप में शिकायतकर्ता अशोक कुमार को उनके पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार की पट्टे की भूमि की नाप कराकर कब्जा दिलाया गया एवं शिकायतकर्ता अशोक कुमार के खेत की दक्षिणी मेड का चिन्हांकन सहित आदि शिकायतों का निस्तारण किया गया।








