कौशाम्बी पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा मुखिया के बयान पर किया पलटवार

कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा मुखिया के बयान पर किया पलटवार,

यूपी के कौशाम्बी पहुंचीं बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर और PDA के मुद्दे पर सपा के आरोपों पर पलटवार किया।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राजनीतिक कटाक्ष मैं ज्यादा नहीं करना चाहती, लेकिन 2014 के बाद देश के कई ऐसे गांव रहे जहां बिजली तक नहीं पहुंची थी। आज ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां बिजली और सड़क न पहुंची हो। PDA के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।वहीं अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर पैसा इकट्ठा करने का आरोप लगाया था, साध्वी ने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल को देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो, अगर वह सत्ता में रहा है तो उसे पहले अपने कामों का मूल्यांकन करना चाहिए, तभी दूसरों पर आरोप लगाना चाहिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor