SIR की अंतिम सूची जारी, कांग्रेस पार्टी ने उठाए SIR में गड़बड़ी पर सवाल,बोले हजारों का नाम कटा,सही होने तक जारी रहेगा संघर्ष

कौशाम्बी: SIR की अंतिम सूची जारी, कांग्रेस पार्टी ने उठाए SIR में गड़बड़ी पर सवाल,बोले हजारों का नाम कटा,सही होने तक जारी रहेगा संघर्ष,

यूपी के कौशाम्बी जिले मतदाता सूची में हुए SIR के बाद अंतिम सूची प्रशासन ने जारी कर दी है,डीएम डॉ अमित पाल ने पार्टी प्रतिनिधियों को एक एक प्रति सौंपी है।

SIR की लिस्ट देखने के बाद कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने निर्वाचन आयोग और भाजपा पर SIR में गड़बड़ी कर जिले में हजारों मतदाताओं के नाम काट दिए है, उन्होंने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने कैंप कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया है और निर्वाचन आयोग पर भाजपा के दबाव में कार्य करने का आरोप भी लगाया है।

कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि चायल विधान सभा में ही लगभग 40 जाकर मतदाताओं के नाम काट दिए गए है,जबकि 2022 से 2026 तक में मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी लेकिन लगभग 40 हजार कम हो गई,इसी प्रकार से जिले की दो अन्य विधानसभा मंझनपुर और सिराथू में भी हजारों मतदाताओं के नाम काट गए है, उन्होंने बताया कि हमारे BLO लगाए गए है,एक एक गांव का हम लिस्ट चेक कराएंगे और जिनके नाम काटे गए है उनके नाम जुड़वाने का काम करेंगे,यदि उनके नाम नहीं जोड़े जाते है तो कांग्रेस पार्टी गांव,ब्लॉक,विधानसभा और जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी, उदय यादव, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा, ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, शुभेंद्र यादव छोटू, आशु पाण्डेय, रमेश यादव, राकेश पाल, मनोज प्रजापति, बाबू लाल सिंह, रामकरण रविदास, प्रदीप गौतम, छोटू केशरवानी, समर सरोज, दीपक कुशवाहा, ज्ञान देव पाण्डेय, सुरेंद्र पासी, बड़का रैदास, राकेश रैदास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor