कौशाम्बी: सामूहिक विवाह में नहीं पहुंचा दुल्हा तो युवती के परिजनों ने किशोर पड़ोसी को मंडप में बैठाया,शादी का रजिस्ट्रेशन रद्द,तीन पर FIR दर्ज,
यूपी में कौशाम्बी जिले में सामूहिक विवाह के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहां दूल्हे के नहीं पहुंचने पर एक युवती के परिजनों ने दहेज के लालच में दलाल के माध्यम से पड़ोस के एक किशोर को ही मंडप में बैठा दिया।ल यही नहीं दूल्हे के नाम का आधार कार्ड भी किशोर को दिया गया,अंगूठे के वेरिफिकेशन के दौरान मामला पकड़ा गया।नाबालिग किशोर के भाई की तहरीर पर सैनी पुलिस ने आरोपी युवती व उसकी मां समेत तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सैनी गांव निवासी नगमा बानो पुत्री चांद बाबू का निकाह रायबरेली जिले में जैश के साथ तय हुआ है। 17 मार्च 2027 को शादी की तारीख तय थी,इसके पहले ही युवती के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। रविवार को सयारा स्थित गेस्ट हाउस में शासनादेश के अनुसार विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवती का होने वाला पति वैश किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाया। युवती की मां कुरैशा बानो ने गांव के ही दूसरे समुदाय के 16 वर्षीय किशोर को आधा दहेज देने का लालच देकर मंडप पर बैठने के लिए राजी कर लिया।
जानकारी होने पर पहुंचे किशोर के परिजनों ने मंडप में ही किशोर की पिटाई कर दी। हंगामा होने पर पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। किशोर के भाई शिवम वाल्मीकी पुत्र सुरेश कुमार निवासी सैनी की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। विवाह का पंजीयन रद्द किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाला लाभ अब नहीं दिया जाएगा।
किशोर के भाई शिवम वाल्मीकी ने बताया कि युवती नगमा बानो की मां कुरैशा बानो उसके नाबालिग भाई को झांसा देकर विवाह कार्यक्रम में ले गई थी। वहां उसको आरोपियों का साथी अमरजीत मौर्य निवासी फरीदगंज थाना कड़ा धाम मिला। अमरजीत ने ही किशोर से कहा था कि वह वैश बनकर नगमा के साथ खड़ा हो जाए और फोटो खिंचवा ले। किशोर को वैश का आधार कार्ड भी दिया गया था। फोटो खिंचाने के लिए ही यह पूरा खेल रचा गया था,लेकिन पकड़ा गया।
इस सम्बन्ध में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है,विवाह का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है,जांच की जा रही है।








