कौशाम्बी: साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मोबाइल हैक कर UPI के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर हुयी धनराशि 55999 /- रूपया को पीड़ित के खाते में कराई वापस,
यूपी के कौशाम्बी जिले में साइबर क्राइम पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है,टीम ने युवक का मोबाइल हैक कर UPI के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर हुयी धनराशि 55999 /- रूपया को पीड़ित के खाते में वापस करा दी है।पीड़ित युवक ने कौशाम्बी जिले की पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।
मामला थाना मो०पुर पंइसा क्षेत्र के अनेठा का है जहा के सुरेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी कि उसका मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से 02.07.2026 को कुल 55999/- रूपया ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गयी।पुलिस टीम ने पीड़ित की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और जाँच में जुट गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़ित युवक से ठगी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 55999/- रुपये को 13.07.2026 को उसके खाते में वापस करा दिया।पीड़ित युवक ने धोखाधड़ी हुयी राशि वापस प्राप्त होने पर कौशाम्बी पुलिस का आभार प्रकट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।








