कौशाम्बी: कौशाम्बी में पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया एक गौतस्कर गोली लगने से घायल,चार अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सराय अकिल थाना पुलिस की गऊ तस्करों से मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ के दौरान 25हजार का इनामियां बदमाश मोहम्मद अशरफ उर्फ छेददन के पैर में गोली लग गई है जिससे वह घायल हो गया है तीन अन्य गऊ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में गऊ तस्करी के धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिस पर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है और तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य दो गौ तस्कर फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए गौ तस्करों के कब्जे से तमंचा कारतूस चापड़ चाकू लकड़ी का गुटका रस्सी बछड़ा वा नगद रुपए बरामद हुए है।मुठभेड़ में घायल हुए गौ तस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है।








