आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर बच्चों का राशन बेचने का आरोप,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने खाद्यान्न के साथ पकड़ा

कौशाम्बी: आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर बच्चों का राशन बेचने का आरोप,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने खाद्यान्न के साथ पकड़ा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मूरतगंज ब्लॉक के जलीलपुर आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूपा शर्मा सरकारी योजना के तहत मिलने वाले राशन को बेच दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर ही राशन खरीददार को रंगे हाथ पकड़ लिया।राशन खरीदने वाला व्यक्ति अमर सिंह, निवासी अस्तुल्लागंज, बताया जा रहा है। मौके से चावल, दाल तथा अन्य खाद्यान्न एवं राशन बरामद किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह राशन आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों—गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों—के लिए था, लेकिन उसे बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले को लेकर नाराज़गी देखने को मिली।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकारी योजनाओं का राशन ही लाभार्थियों तक नहीं पहुंचेगा, तो योजनाओं का उद्देश्य कैसे पूरा होगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor