कौशाम्बी: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर में बच्चों को संचारी रोगों के प्रति बच्चों को किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया, इस शिविर में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य संचारी रोग नियंत्रण बच्चो, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा किया एवं कहा संचारी रोग वे बीमारियाँ हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या दूषित जल, भोजन, मच्छरों, मक्खियों तथा अस्वच्छ वातावरण के माध्यम से फैलती हैं। उल्टी, दस्त, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल बुखार तथा इंफ्लुएंजा जैसे रोग इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
टीम ने बताया कि इन रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है, जागरूकता, स्वच्छता और समय पर उपचार। यदि हम अपने घर, विद्यालय एवं धर के आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें, भोजन को ढककर रखें तथा नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाएँ, तो अधिकांश संचारी रोगों से बचा जा सकता है। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें तथा घर के आसपास जमा पानी को समय-समय पर हटाएँ। यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, तेज सिरदर्द, उल्टी, दस्त या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य चिकित्सक की सलाह लेना अधिक सुरक्षित और प्रभावी होता है।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर, डा0 संदीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी, डा0 सोफिया मोसिन एवं इंटर्न व कर्मचारी, उपस्थित रहें।








