कौशाम्बी में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने लगाई मोबाइल कोर्ट,दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश,गलत स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने पर लगाई फटकार

कौशाम्बी: कौशाम्बी में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने लगाई मोबाइल कोर्ट,दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश,गलत स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने पर लगाई फटकार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विकास भवन स्थित सरस हाल में न्यायालय/राज्य आयुक्त दिव्यांगजन,उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झा दिव्यांगजनों के हितार्थ मोबाइल कोर्ट (दिव्यांग न्यायालय) का आयोजन किया।उन्होंने दिव्यागजनों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने दिव्यागजनों की समस्याओं को सुना,जनसुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याएं आवास,शौचालय,अंत्योदय कार्ड और दिव्यागजन प्रमाणपत्र की आई,राज्य आयुक्त ने समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।वही एक दिव्यांग के 100 प्रतिशत सर्टिफिकेट बनाने पर फटकार लगाई और आगे से ऐसा नहीं किए जाने के और तत्काल जांच करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान राज्य आयुक्त ने लाभार्थियों को स्टिक और ट्राइसाइकिल वितरित की।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor