कौशाम्बी: कौशाम्बी में मजार विवाद पर सियासत तेज, आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुचा मुख्यालय,प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के शहजादपुर में मजार तोड़े जाने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। 9 जुलाई को कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में हुई घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर पहुचा,इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम ओम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
पार्टी नेताओं का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे प्रशासन को सौंपा जाएगा। मजार में तोड़फोड़ का आरोप बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। वहीं, बजरंग दल का पक्ष है कि धर्मांतरण की शिकायतों के विरोध में यह कार्रवाई की गई थी।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।शहजादपुर गांव को एहतियातन पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।








