डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिम शरीरा का किया आकस्मिक निरीक्षण,बायोमेट्रिक उपस्थिति तत्काल क्रियाशील कराने एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं रखने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिम शरीरा का किया आकस्मिक निरीक्षण,बायोमेट्रिक उपस्थिति तत्काल क्रियाशील कराने एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं रखने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पश्चिम शरीरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

डीएम ने ओ.पी.डी. रजिस्टर का अवलोकन करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली क्रियाशील न पाए जाने एवं अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देशित किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को तत्काल क्रियाशील कराया जाए तथा अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए एवं उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस का भी निरीक्षण कराया। जांच में एम्बुलेंस में मानक के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध पाई गईं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor