कौशाम्बी: डीएम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का किया आकस्मिक निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,टेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम ने विभिन्न ट्रेडों की कार्यशाला, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं परिसर के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने प्रधानाचार्य को प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए।इसके साथ ही उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए।इस दौरान प्रधानाचार्य रूद्र कुमार गौतम ने डीएम को संस्थान की उपलब्धियों, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।








