नवविवाहिता के सुसाइड मामले में पुलिस ने पति सहित चार पर क्रूरता और दहेज हत्या का मामला किया दर्ज

कौशाम्बी: नवविवाहिता के सुसाइड मामले में पुलिस ने पति सहित चार पर क्रूरता और दहेज हत्या का मामला किया दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नवविवाहिता द्वारा 28 पन्नो का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति सहित चार लोगों पर क्रूरता और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे एक है जहा के विकास कुमार में कोखराज थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बहन शिफाली की शादी दो महीने पहले उन्होंने प्रयागराज के फाफामऊ में गोपाल केशरी पुत्र कमल केशरी के साथ धूमधाम से किया था और दान दहेज में लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए थे,शादी के बाद से ही उसके बहनोई गोपाल उसकी बहन को शराब पीकर प्रताड़ित करता था और अमानवीय अनैतिक व्यवहार करता था,वही उसकी सास,ससुर और देवर भी ताने कसते थे और पांच लाख नगदी और कर की डिमांड करते थे,जिसकी शिकायत बहन ने की थी तो सबको समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया था।पिछले कुछ दिनों से वह भरवारी घर आई हुई थी,और उसे सोमवार को ससुराल भी जाना था,लेकिन पति की और ससुराल जनो की प्रताड़ना के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विकास कुमार की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने मृतका के पति गोपाल केशरी,ससुर कमल केशरी,सास आशा देवी और देवर अरुण केशरी पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor