कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन,जरूरतमंदों को बांटे मिठाई और फल

कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन,जरूरतमंदों को बांटे मिठाई और फल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चरवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का जन्मदिन की पूर्व संध्या जरूरतमंदो के बीच केक काटकर फल मिठाई और अन्य जरूर की सामग्री वितरित कर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे नेता जो कि इतिहास में अजेय है उनके जन्मदिन जरूरतमंदो के बीच मनाया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत की राजनीत के मजबूत माने जाते है रामपुर खास विधानसभा से लगातार नौ बार विधायक रहें है उन्होंने जनता की सेवा और पार्टी को सदैव मजबूती प्रदान की है

उनका कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व हम सभी के राजनीतिक सफर को आसान बनाता है वे हम सब के आदर्श है इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम ने कहा कि प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के मौके पर हम सभी उन्हें अपनी मुबारकबाद पेश करते हैं वो हम सब के लिए प्रेरणा है उनकी राजनीतिक सफर और अनुभव से हमे बहुत कुछ सीखने व समझने की आवश्यकता है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,रामसूरत रैदास उदय यादव,जिला नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,रमेश यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष,चरवा निक्की पाण्डेय,संदीप कुमार, अवधेश कुमार, इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल,छोटे लाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,आर्यन त्रिपाठी,प्रियांशु त्रिपाठी,उमेश कुमार,पुष्पा कुमारी, रनिया देवी,बिट्टन देवी,रज्जन पासी, मुन्नू रैदास,बड़का रैदास,मोहम्मद माज,राजुला सेन,मोहम्मद नाजिम,मीना देवी, लालती देवी,नाथन लाल,रामदास राही सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor