कौशाम्बी: किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस का हुआ आयोजन,किसानों को फसल बीमा के बारे में दी गई जानकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस बैठक में सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए जिला कृषि अधिकारी, कौशाम्बी द्वारा फसल बीमा योजना के लाभके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा कृषकों को कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं में अनुदान का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। मत्स्य विभाग से आये हुए वृजेश सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को बताया गया कि इच्छुक कृषक मत्स्य पालन करने हेतु अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य विभाग में सम्पर्क कर लाभ उठा सकते हैं। पवन कुमार मौर्य द्वारा भूमि संरक्षण अनुभाग से संचालिय योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की गयी। अंकित कुमार, इफ्को प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित कृषकों को मृदा जांच के आधार पर दानेदार उर्वरक के उपयोग के बारे में बताया गया।
इसी क्रम में उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री, विभिन्न प्रकार (मोटे अनाज, दलहन एवं तिलहन) की फसलों के मिनीकिट बीजों की बुकिंग एवं बीज प्राप्त करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को यह भी बताया गया कि कृषि यंत्रीकरण योजनाओं में अनुदान प्राप्त करने के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाला है इच्छुक कृषक ऑनलाइन आवेदन करके कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इनके द्वारा विकासखण्डवार यंत्रों का लक्ष्य कृषकों को बताया गया तथा लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त किसान दिवस आयोजन में कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा समस्या का समाधान बताया गया।अन्त में उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी द्वारा कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिसमें सतेन्द्र कुमार तिवारी (उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी), डॉ० शिव शंकर चौधरी (जिला कृषि अधिकारी, कौशाम्बी), सुधांशु शेखर चौबे (जिला खाद्य विपणन अधिकारी, कौशाम्बी), अनुज कुमार मौर्य (अपर जिला कृषि अधिकारी, कौशाम्बी), पवन कुमार मौर्य (वरि० प्रा०सहा० ग्रुप-ए, भूमि संरक्षण अनुभाग), चन्द्रशेखर (अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग, कौशाम्बी), बृजेश सिंह (प्रतिनिधि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, कौशाम्बी), हुवलाल (मण्डी सहायक मंझनपुर, कौशाम्बी), अंकित कुमार (इफको प्रतिनिधि), विपिन दुबे (प्रभारी, फसल बीमा कम्पनी, कौशाम्बी), रामेश्वर भारतीया (बी०टी०, लघु सिंचाई विभाग, कौशाम्बी) आदि अधिकारीगण जनपद-कौशाम्बी के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए कृषक उपस्थित रहे।








