प्रयागराज में नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन,पहलवानों ने अपने-अपने अंदाज में कुश्ती में की जोर आजमाइश

प्रयागराज: प्रयागराज में नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन,पहलवानों ने अपने-अपने अंदाज में कुश्ती में की जोर आजमाइश,

यूपी के प्रयागराज में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर सिटी होटल के पीछे धीरू यादव कुश्ती एकादमी में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,जिसमें प्रयागराज जिले से कई पहलवानों ने अपने-अपने अंदाज में कुश्ती में जोर आजमाइश किया।कुश्ती में जीतने वाले पहले नंबर पर विनय यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं कुश्ती के आयोजक और कोच वीरू यादव ने बताया कि पिछले 15 सालों से लगातार यहां पर कुश्ती का आयोजन किया जाता है, साथ ही साथ यहां पर कुशल और मेहनती लोगों को कुश्ती भी सिखाई जाती है और हर वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रयागराज के तमाम जगहों से जैसे मेजा, मांडा, करछना, हंडिया, सोरव के पहलवान यहां पर आकर अपनी कुश्ती का पराक्रम दिखाकर कुश्ती जीतने का प्रयास करते हैं।

इस बार पहले स्थान पर विनय यादव दूसरे स्थान पर आदित्य मिश्रा तीसरे स्थान पर वीर दुबे, सचिन यादव तमाम ऐसे पहलवानों ने यहां पर अपनी पहलवानी का पराक्रम दिखाया और सभी पहलवानों को विनर होने पर सभी को पुरस्कृत भी किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor