कौशाम्बी की बेटी यूपी पुलिस की पहलवान हर्षिता ने कुश्ती में रचा स्वर्णिम इतिहास

कौशाम्बी: कौशाम्बी की बेटी यूपी पुलिस की पहलवान हर्षिता ने कुश्ती में रचा स्वर्णिम इतिहास,

यूपी की कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने रत्नावली सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला पहलवान एवं कौशाम्बी की बेटी कुमारी हर्षिता सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

हरियाणा के करनाल में आयोजित 75वीं अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की महिला पहलवान को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने पर बेटी हर्षिता सिंह को सम्मानित किया गया। उनकी यह शानदार उपलब्धि पूरे कौशाम्बी जनपद के लिए गर्व और गौरव का विषय है। हर्षिता की सफलता हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है कि प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अरुण केसरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, महेश लोधी, रमेश पाल आदि उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor