फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामबाबू श्रीवास,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने किया मनोनयन, नई जिला कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

कौशाम्बी: फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामबाबू श्रीवास,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने किया मनोनयन, नई जिला कार्यकारिणी का भी हुआ गठन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी इकाई की बैठक रविवार को मंझनपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने रामबाबू श्रीवास को फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी इकाई का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर जिलेभर के फोटोग्राफरों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामबाबू श्रीवास ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही जिले के फोटोग्राफरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन की नई जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। अजय अग्रहरि को मंडल प्रभारी, राजेश कुशवाहा को संगठन प्रभारी, गणेश सोनी को संगठन मंत्री, अभिषेक कुशवाहा को जिला प्रभारी, आरके गुप्ता और अजय प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिथिलेश राजपूत को उपाध्यक्ष, अवधेश साहू को सचिव तथा अभिषेक पाल (महंत) को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसी तरह आकाश केसरवानी को तहसील प्रभारी, मंझनपुर तहसील के लिए अभिलाष, सिराथू तहसील के लिए राजपूत और चायल तहसील के लिए जिम्मेदारी दी गई। गौरव जायसवाल को सिराथू ब्लॉक प्रभारी, अनुराग पाल को सरसवां, शुभम मौर्य को कड़ा तथा बृजेश मौर्य को अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। अजय को सदस्यता प्रभारी और मंदीप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समेत नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor