जनसमस्याओं को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने प्रशासन से की मांग

कौशाम्बी: जनसमस्याओं को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने प्रशासन से की मांग,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारी बारिश से गांवों, कस्बों में हुए जलभराव, गरीबों के क्षतिग्रस्त हुए घरों, जिले की गंगा और यमुना नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को संभावित जल संकट से बचाव हेतु जागरूक किए जाने एवं विद्युत खंभों/ हाईमास्ट लाइट के खंभों में करंट उतरने आदि समस्यायों को लेकर समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में  रविवार को एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय मंझनपुर में आहूत की गई ।

बैठक के माध्यम से पीड़ित गरीबों को आवासीय सुविधा और आर्थिक सहायता देने, जलभराव की समस्या के निदान कराए जाने, करंट उतरने की समस्या से निजात दिलाने एवं नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से जागरूक किए जाने आदि प्रकरणों के समुचित निराकरण हेतु शासन प्रशासन से जनहित में मांग की गई।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor