डीएम ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय किया आकस्मिक निरीक्षण,भोजन की गुणवत्ता परखने को खुद किया भोजन

कौशाम्बी: डीएम ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय किया आकस्मिक निरीक्षण,भोजन की गुणवत्ता परखने को खुद किया भोजन,

यूपी के कौशाम्बी  डॉ.अमित पाल ने सोमवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, छात्रावास एवं भोजन व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएम ने प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या तथा कार्यरत शिक्षकों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के कक्षों में जाकर पठन-पाठन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिक्षण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। स्मार्ट क्लास के माध्यम से पठन-पाठन पाया गया।

डीएम ने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने प्रधानाचार्य को छात्रावासों में साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने विद्यालय की मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में छात्र-छात्राओं के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए स्वयं भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor