कौशाम्बी में बाग में मिला बागवान का शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में बाग में मिला बागवान का शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बाग में पेड़ के नीचे बागवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाग की रखवाली करने वाले युवक का शव सुबह बाग में ही पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के असदुल्लाहपुर रोही गांव की है। गांव निवासी प्रदुम सोनकर बैर और अमरूद के बाग की रखवाली करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह एक महिला अपने खेत की तरफ जा रही थी, तभी उसकी नजर बाग में पड़े प्रदुम के शव पर पड़ी। महिला ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

वही इस मामले में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि बाग की रखवाली करने वाले एक बागवान का शव मिला है,उसकी मौत कैसे हुई है इसके लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor