कौशाम्बी: कौशाम्बी में चारपाई पर सो रहे युवक का सिर काटकर हत्या से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में युवक की चारपाई पर सोते समय सिर काटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान शकील हसन उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव की है। जहां 40 वर्षीय शकील की सिर काटकर हत्या कर दी गई, बताया जा रहा है कि शकील बीती रात से घर से गायब था। परिजनों ने सुबह ही उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद अब उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की आशंका के बीच पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








