राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जनता से नहीं छिपा है भाजपाइयों का देश प्रेम: गौरव पाण्डेय 

कौशाम्बी: राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जनता से नहीं छिपा है भाजपाइयों का देश प्रेम: गौरव पाण्डेय,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के विधानसभा मंझनपुर में विगत दिनों उन्नाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से कथित रूप चले जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शान्ति पूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से एसपी कौशाम्बी को लिखित तहरीर सौंपी है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब जान चुकी है कि भाजपाइयों को देश से कितना प्रेम है । हर बात पर राष्ट्रवाद का प्रमाण पत्र बांटने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अपने ही नेता के इस आचरण पर क्या सफाई देगी। इस घटना से भाजपा और विधानसभा अध्यक्ष से सार्वजनिक तौर पर खेद जताने और माफी मांगनी चाहिए आज हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन के माध्यम से एसपी को लिखित शिकायत (तहरीर) दी है और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान में हमारी कांग्रेस पार्टी सदैव प्रथम पंक्ति में खड़ी मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नैय्यर रिजवी,उदय यादव,जिला महासचिव मोहम्मद फरमान,श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल हेमंत रावत,नरेंद्र लोधी,फौजिया बानो,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, डाक्टर नईम,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी,ब्लाक सरसवा भागीरथी पटेल,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,अंश पाल,शिवलेश मिश्रा, पप्पू अशर्फी लाल, पीयूष पटेल, आश्वाना देवी, जितेन्द्र शर्मा,मुलायम पटेल,धर्मेंद्र सरोज,उमेश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी,अतुल कुमार पासी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,आयूष यादव,हर्ष पंडा,सत्तू पंडित,मानसिंह, संजय सरोज,संतरा देवी,आरती देवी,रानी देवी,पूजा देवी,केतकी देवी,मीना देवी,सियाराम कश्यप,बाबू लाल, अभिषेक कुमार, सदाशिव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor