कौशाम्बी: नंदी वाणी पब्लिक स्कूल मे मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार,बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर लिया सुरक्षा का वादा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल मे गुरुवार को प्रतीकात्मक रक्षाबंधन मनाया गया। कहा जाता है कि एक ही गुरु से शिक्षा प्राप्त करते हर छात्र और छात्राओं मे आपस मे गुरु भाई-गुरु बहन का रिश्ता स्थापित हो जाता है। इसीलिए हर शिक्षा के मंदिर मे भाई-बहन के बीच इस पवित्र रिश्ते का पर्व अवश्य मनाया जाना चाहिए। इस आयोजन मे स्कूल ने छात्राओं को मेंहदी लगाना सीखने के लिए प्रशिक्षक बुलाया था और उनको आकर्षक राखी बनाना भी सिखाया गया। हर छात्राएं ने अपनी बनाई हुई राखी अपने गुरु भाइयों की कलाई पर बाँधी।
इस अवसर पर प्रबंधक ज्योति केसरवानी ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राखी की डोर भाई-बहन के बीच विश्वास की मजबूत डोर होती है और इसकी लाज रखना हर छात्र का कर्तव्य है। श्रीकृष्ण और द्रौपदी की कथा सुनाते हुये ज्योति ने स्कूल परिसर मे छात्रों को प्रत्येक छात्राओं को बहन के समान सम्मान देने की सौगंध दिलाई।
वही आज राखी और मेहंदी कंपटीशन भी रखा गया तथा सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया l विद्यालय के कुछ अभिभावकों को जज के तौर पर आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने प्रतिभागी बच्चों के राखी और मेहंदी के विजेता को चयनित किया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया अपने सभी शिक्षक मधु,अरुण, इशा, रेहान ,अशोक, गौरव ,सुनील, रविंद्र, दिव्या, सुशील, खालिद, विवेक, अमीषा, सीमा, शिवांगी, प्रिया ,कोमल ,अंशु, सरिता ,राजू तथा अन्य अभिभावकों के साथ मौजूद रहे l








