कौशाम्बी: कोखराज पुलिस ने अवैध वसूली का प्रयास करने वाले 04 आरोपियों को बोलेरो गाड़ी के साथ किया अरेस्ट,एक फरार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना पर बाबूलाल मौर्य पुत्र राम लखन निवासी कोखराज ने सूचना दी कि वह वाहन संख्या UP78CN0239 पर दुधारू भैंस लोडकर प्रयागराज से उन्नाव जा रहा था,जिसका वैध प्रपत्र भी मौजूद था। दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि में कोखराज टोल के आगे देवप्रयाग होटल के पास सफेद रंग की बोलेरो व लाल रंग की क्रेटा कार सवार 05 लोगो द्वारा मेरी गाड़ी को जबरन रोककर अवैध धनराशि की मांग की गई। धनराशि देने से मना करने पर उनके द्वारा अभद्रता/गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई।
घटना की सूचना पर तत्काल थाना कोखराज पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये मुकदमा से सम्बन्धित 04 आरोपियों विवेक कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी मन्दिर मार्ग शीतला धाम थाना कड़ाधाम, अमरेश कुमार पुत्र करन नाथ निवासी पुरेधासी थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली, मो0 हसिम पुत्र मो० निजाम निवासी रसूलपुर थाना सलवन जनपद रायबरेली, सुनील पाल पुत्र शिवकुमार निवासी भवानीदीनपुर थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली को अरेस्ट कर लिया।
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने इस सम्बन्ध में बताया कि दुधारू भैंस मेले में ले जाते समय बाेलेरो और क्रेटा गाड़ी से 5 लोगों द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया गया था,जिसके बाद कोखराज थाना पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी में सवार चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया हैज़बकी एक आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।








