जंतर मंतर में छात्रों पर बर्बरता को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर की गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

कौशाम्बी: जंतर मंतर में छात्रों पर बर्बरता को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर की गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग,

भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर बच्चों के ऊपर चलाई गई पैलेट गन एवं जंतर मंतर में हुए छात्रों के साथ बर्बरता व दुर्व्यवहार के खिलाफ कौशाम्बी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अध्यक्षता में डाइट मैदान पहुंचकर जोरदार अमित शाह इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने पोस्टर बैनर के साथ अमित शाह शर्म करो, बच्चों से माफी मांगो के नारे लगाते हुए यूथ कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ डाइट मैदान में बैठकर धरना देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत ने कहा कि जिस तरह से आज भाजपा सरकार में बच्चों के भविष्य को पानी में डुबोया जा रहा है, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज भी पानी में डूब रहा है ,यह भाजपा सरकार का विकसित मॉडल है ,कौशाम्बी यूथ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सचिन शुक्ला,विभव पांडे, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा,महासचिव अभिषेक जायसवाल, विधानसभा सचिव मझंनपुर नौशे आलम, सुमित कुमार मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, ज्ञान मौर्य, महेश मौर्या, जीतू पासी, चंद पासी, गोलू मौर्य, संतोष प्रजापति, शिव पासी, नंद महाराज,अश्विनी शर्मा, नरेश तिवारी, तिलक सिंह ,राजबहादुर पासी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor