सकिपा की सालों की मेहनत रंग लाई, धाता जुवरा नारा मंझनपुर होकर प्रयागराज के लिए नई रोडवेज बस का जिपंस ने दिखाई हरी झंडी

कौशाम्बी: सकिपा की सालों की मेहनत रंग लाई, धाता जुवरा नारा मंझनपुर होकर प्रयागराज के लिए नई रोडवेज बस का जिपंस ने दिखाई हरी झंडी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पिछले करीब तीन सालों से जिले के सीमावर्ती गांवों के हजारों लोगों के आवागमन के लिए किए गए संघर्ष और मेहनत रंग लाई है,जब बुधवार को पार्टी के नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने नई रोडवेज बस का जनपद के सीमा के गांव जुवरा में सुबह के 7..30 बजे नारियल फोड़कर लड्डू बांटकर संचालन हेतु उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस बस के चलने से जुवरा, भवनी का पुरवा, सैईदाबाद, नारा, मानपुर गौरा, बलीपुर समेत सीमावर्ती कई गांवों के लोगों को रोजाना मंझनपुर और प्रयागराज के आवागमन के लिए सुविधा होगी। वाहन चालक दिलीप सिंह ने बताया कि इस यह बस सुबह 6..30 बजे खखरेरू से रवाना होगी और धाता होकर जुवरा 7..30 बजे पहुंचेंगी और 10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से 4 बजे चलेगी और शाम 7..30 बजे अपने गंतव्य वापस पहुंचेगी।

इस अवसर पर अजय सोनी ने बताया कि धाता जुवरा से नारा मंझनपुर होकर प्रयागराज के लिए नई रोडवेज बस के संचालन के लिए करीब तीन सालों से हमारा लगातार संघर्ष जारी था। विभागीय अधिकारियों के समक्ष अनेकों बार धरना प्रदर्शन ज्ञापन और घेराव के परिणामस्वरूप यह बस का संचालन परिवहन विभाग द्वारा कराया गया है। आगे कहा कि में इस रोडवेज बस को क्षेत्रीय जनता को समर्पित करता हूं।

इस अवसर पर बस चालक दिलीप सिंह, संचालक दिनेश कुमार, जय प्रकाश पांडेय, रामहरि सिंह, राजेंद्र सोनकर, शिव शंकर दुबे, शिव सिंह, कमलेश दिवाकर प्रधान, वीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor