कौशाम्बी: एसपी ने मोहब्बतपुर पइंसा थाना में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का किया गया उद्घाटन,
यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया।
इस नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल के माध्यम से थाना क्षेत्र में आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सुगमता से प्रस्तुत करने हेतु बेहतर एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
एसपी ने थाने के अधिकारियों/कर्मचारियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।








