RSS की केशव शाखा भरवारी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,लिया गया सुरक्षा का संकल्प

कौशाम्बी: RSS की केशव शाखा भरवारी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,लिया गया सुरक्षा का संकल्प,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की केशव शाखा भरवारी में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता, सहयोग और परस्पर विश्वास को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

शाखा में मौजूद स्वयंसेवकों ने भारत की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाखा के स्वयंसेवकों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

इस दौरान जिला प्रचारक शिव प्रसाद,नगर प्रचारक कल्याण ,जिला समरसता प्रमुख डॉक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा,नगर सह संचालक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी,जय सिंह चंदेल,नगर बौद्धिक प्रमुख सतीश चंद्र तिवारी,खंड कार्यवाह मणिशेखर सहित तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor