डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास पर तैनात सिपाही से अभद्रता मामले में पड़ोस के दो सगे भाइयों पर FIR दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास पर तैनात सिपाही से अभद्रता मामले में पड़ोस के दो सगे भाइयों पर FIR दर्ज,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित पैतृक आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे पड़ोस के दो सगे भाइयों ने संतरी ड्यूटी कर रहे सिपाही आशीष कुमार पाल के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर गार्द के अन्य पुलिसकर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सिपाही की तहरीर पर सैनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला सैनी कोतवाली के सिराथू स्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक आवास का है। सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सिपाही आशीष कुमार पाल पुत्र राजपति पाल निवासी फुलवरिया थाना कोईरौना जनपद भदोही ने बताया कि वह वर्तमान समय में आरक्षी के पद पर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास कस्बा सिराथू में नियुक्त है।  8 अक्टूबर को समय रात्रि 10:40 बजे संतरी ड्यूटी पर मौजूद था। तभी वहीं पास का रहने वाले इंद्र बाबू और वासु बाबू पुत्रगण स्वर्गीय शिव बाबू मौर्य जोकि दोनों सगे भाई हैं। बिना किसी कारण के नसे की हालत में मुझे गाली गलौज करने लगे, आवाज सुनकर गार्द के अन्य कुर्मी आसपास के लोग आ गए तो यहां दोनों लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

Oplus_131072

सैनी कोतवाली पुलिस ने सिपाही की शिकायत के आधार पर इंद्रबाबू और शिव बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor