कौशाम्बी: एसएन कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, राखी प्रतियोगिता भी हुई आयोजित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी स्थित एसएन कान्वेंट स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी एवं थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
थाली सजावट प्रतियोगिता में अदिति प्रजापति (कक्षा 7) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राखी प्रतियोगिता में श्रेया (कक्षा 4) ने प्रथम तथा शोविका कश्यप (कक्षा 3) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक नौशाद अहमद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नौशाद अहमद ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अगाध प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्व की परंपरा और इसके सामाजिक एवं पारिवारिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आयशा सिद्दीकी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।








