एसपी ने किया मंझनपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,ड्रोन से की जा रही निगरानी देखी,फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कौशाम्बी: एसपी ने किया मंझनपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,ड्रोन से की जा रही निगरानी देखी,फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने देर रात थाना मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीएनएस पर की जा रही कार्रवाई एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली गई। एसपी ने इन गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor