कौशाम्बी: नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,केक काटकर मनाया गया सर्वपल्ली राधाकृष्णन अय्यर का जन्मदिन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस दौरान केक काटकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन अय्यर का जन्मदिन मनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया ने बच्चों को बताया कि शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं, जो ज्ञान का दीप जलाकर अंधकार को दूर करते हैं। वे न केवल हमें पढ़ाते हैं बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा भी देते हैं।
विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के सभी बच्चों ने मिलकर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी शुरुआत हनुमान चालीसा के प्रचंड गायन द्वारा किया गया l बच्चों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया और विद्यालय के हेड बॉय अनुज कुमार और हेड गर्ल राधिका अग्रवाल ने सामूहिक रूप से कहा कि हम सभी बच्चे शिक्षकों द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलने का वचन लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देंगे।
स्टूडेंट काउंसिल के कल्चरल इंचार्ज जानवी ओझा अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम को बहुत ही भव्यता के साथ आयोजित किया।
विद्यालय की प्रबंधक ज्योति केसरवानी ने अपने बच्चों को देश और समाज के प्रति अपनी कर्तव्यों के निर्वहन करने की उत्सुकता एवं वचनबद्धता को देख भाव विभोर हो उठी और उन्हें अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आशीष वचन भी दिया। विद्यालय के निदेशक अभिजीत कुमार तथा प्रधानाचार्य ललित चौरसिया शिक्षक तथा बच्चों के साथ मिलकर उनके इस कार्यक्रम में होने वाले गेम को एंजॉय किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक सीमा, सरिता, मधु, अरुण, विवेक, गौरव, रेहान, ईशा, दिव्या ,कोमल ,प्रिया, अनय,ध्रुव, अशोक ,खालिद ,डोली सभी मौजूद रहे।








