यमुना में डूबे तीन मासूम,नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी: यमुना में डूबे तीन मासूम,नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।महेवा उपरहार निवासी राजेश निषाद के दो पुत्र करन (8 वर्ष) और रवि (6 वर्ष) तथा सोनू निषाद के पुत्र जितेंद्र (4 वर्ष) की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।पालिका अध्यक्ष पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे और संबंधित चिकित्सक से वार्ता कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने में सहयोग किया। उन्होंने अपनी ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।इसके साथ ही बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि, “तीन मासूम बच्चों की असमय मौत बेहद हृदयविदारक है। इस अपार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। मैं हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा हूं।

”इस दौरान भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह पटेल, भाजपा नेता विजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव, सभासद अंशुल केसरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor