कौशाम्बी के स्कूलों में संविधान क्लब के जरिए 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को संविधान की जानकारी देने की पहल, संविधान की रक्षा करने वाले महापुरुषों के योगदान से भी होंगे परिचित

कौशाम्बी: कौशाम्बी के स्कूलों में संविधान क्लब के जरिए 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को संविधान की जानकारी देने की पहल, संविधान की रक्षा करने वाले महापुरुषों के योगदान से भी होंगे परिचित,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए संविधान क्लब के माध्यम से संविधान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना है, ताकि वे एक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में संविधान क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संविधान संवाद किया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऐसे महापुरुषों और व्यक्तित्वों के योगदान से भी परिचित कराया जाएगा, जिन्होंने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इससे विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय स्तर पर संविधान संवाद के जरिए नई पीढ़ी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग बनाने का प्रयास किया जाएगा।

वही इस सम्बन्ध में DIOS एल बी मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह द्वारा बैठक के दौरान माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9से 12 तक के बच्चों को संविधान की जानकारी देने के लिए संविधान क्लब बनाने पर चर्चा हुई है,सभी ऐसे स्कूलों को निर्देश दिए गए है,जहा अध्यापक एवं डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राएं जाकर बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करेंगे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor