कौशाम्बी में बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव,परिजन खोजते रहे सारी रात,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव,परिजन खोजते रहे सारी रात,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह बबूल के पेड़ पर खुद की पहनी हुई साड़ी से फांसी पर महिला का लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। सुबह खेतों में गये ग्रामीणों ने पेड़ पर महिला का शव लटकते हुए देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 चंद्रशेखर आजाद नगर गौसपुर टिकरी के बैरिहा तालाब के पास की है जहा की रामकली (45) पत्नी मनी पासी शनिवार को घर से गाँव में स्थापित पूजा पंडाल के लिए निकली थी,लेकिन घर वापस देर रात नहीं आने पर पति और बच्चे सभी दुर्गा पंडालों पर खीजते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली, वहीं सुबह जब गांव के ताम लोग धान काटने के लिए खेतों की तरफ निकले तो देखा कि गांव के ही बैरिहा तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से एक महिला फंदे में झूल रही है। इसकी सूचना लोगों ने वार्ड के सभासद राजू सिंह पाल को दिया, उन्होंने इसकी सूचना टेवां पुलिस को किया,पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी मंझनपुर विनीत सिंह का कहना है सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना स्पष्ट हो पायेगी। अन्य पहलुओं को ध्यान रखकर अन्य एंगल से भी जांच पड़ताल जारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor