टाई, बेल्ट और रुमाल पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे,मिशन शक्ति के तहत प्राथमिक विद्यालय सपहा में कन्या पूजन, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कौशाम्बी: टाई, बेल्ट और रुमाल पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे,मिशन शक्ति के तहत प्राथमिक विद्यालय सपहा में कन्या पूजन, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के मूरतगंज ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सपहा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या पूजन एवं छात्र-छात्राओं को शैक्षिक अनुशासन के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती लकी वर्मा के नेतृत्व में छात्राओं का कन्या पूजन किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट और रुमाल वितरित किए गए।

शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका लकी वर्मा ने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित स्कूल ड्रेस के साथ टाई और बेल्ट लगाकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की निर्धारित वेशभूषा में नियमित रूप से आने से बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित होती है और उनमें एकरूपता भी बनी रहती है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, अनुशासन और नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका लकी वर्मा के साथ सहायक अध्यापक दिलीप वर्मा, विनोद सिंह तथा शिक्षामित्र दूधनाथ और नाहिद फातिमा उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor