दुर्गा पंडाल से दान पेटी चोरी,रुपए निकाल कर चोर 100 मीटर दूर मंदिर की दीवार के पीछे दान पेटी फेंककर फरार

कौशाम्बी: दुर्गा पंडाल से दान पेटी चोरी,रुपए निकाल कर चोर 100 मीटर दूर मंदिर की दीवार के पीछे दान पेटी फेंककर फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ चोरों को अब भगवान का डर नहीं रह गया है,देर रात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज-कसिया मार्ग पर लगे दुर्गा पंडाल में चोरों ने धावा बोल दिया। देर रात अज्ञात चोर पंडाल में रखी दान पेटी चुरा ले गए और उसमें रखे करीब 12 हजार रुपये निकाल लिए।चोरों ने बड़ी चालाकी से पंडाल से लगभग 100 मीटर दूर एक मंदिर की चहारदीवारी के अंदर दान पेटी तोड़ी। रुपये निकालने के बाद चोर खाली पेटी और सिक्के वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पंडाल के आयोजक अनिल केसरवानी ने बताया कि शनिवार को पंडाल में छप्पन भोग का भव्य कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद आयोजक मंडल के लोग और श्रद्धालु सुबह करीब चार बजे तक जागते रहे। जैसे ही सब सोने गए, चोरों ने इस मौके का फायदा उठाकर दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठने पर चोरी का पता चला।

घटना की लिखित शिकायत संदीपन घाट थाने में की गई है। सूचना पर थाना प्रभारी एन.के. नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

रिपोर्ट – अशोक केसरवानी, कौशाम्बी

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor